108 सवार लाएंगे माता का निशान
नारनौल | टाइगरक्लब द्वारा पुरानी कचेहरी मैदान में 25 सितंबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव से पहले 108 मोटरसाइकिल सवार चामुंडा मंदिर से माता का निशान लाएंगे। क्लब के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा से पूर्व मा चामुण्डा देवी से अनुमति लेने के लिए 24 सितंबर को निमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। पुरानी कचेहरी मैदान में सायं 4 बजे यह यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें 108 मोटरसाइकिल सवार माता का निशान लेकर चलेंगे। यात्रा पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक मां चामुण्डा मन्दिर में पहुंचेगी।