निजामपुर रोड पर दुकानों में तोड़फोड़
शहरके निजामपुर रोड पर गुरुवार सुबह हफ्ता वसूली को लेकर बाइक सवार 8-10 शरारती तत्वों ने करीब 45 मिनट जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान शरारती तत्वों ने प्रॉपर्टी डीलर मोबाइल शॉप के शीशे के दरवाजे तोड़ डाले, वहीं मिष्ठान भंडार की प्लास्टिक की कुर्सियों मेज भी तोड़ डाली। शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ का विरोध करने पर दुकानदारों से मारपीट कर बाइकों पर बैठ निजामपुर की तरफ फरार हो गए, लेकिन इस हड़बड़ाहट में शरारती तत्व अपनी एक बाइक घटनास्थल पर छोड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित दुकानदारों के बयान पर तोड़फोड़ के आरोप में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हेयरड्रेसर से मांगा हफ्ता
गुरुवारसुबह करीब 10.30 बजे तीन-चार बाइकों पर सवार होकर 8-10 अज्ञात युवक निजामपुर टी प्वाइंट के निकट प्रथम मंजिल पर स्थित हेयर ड्रेसर की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचते ही इन युवकों ने वहां मौजूद मोनू नामक युवक से हफ्ता मांगा। इस पर मोनू ने उन युवकों से कहा कि नीचे चलो वह 5 मिनट में वहीं रहा है। उन युवकों के नीचे जाने के बाद मोनू दुकान का शटर नीचे गिरा पड़ोसी दुकानदार सोनू मोबाइल शॉप में जाकर शीशे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मोनू को ऐसा करते देख तीन युवक तुरंत ऊपर चढ़े और दुकान के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद इन युवकों ने मोबाइल शॉप के साथ लगती प्रॉपर्टी डीलर की दुकान का शीशे का दरवाजा तोड़ डाला तथा मोनू की दुकान में घुस कर गल्ले को तोड़ अंदर रखी नकदी निकाल कर नीचे गए। इस बीच वहां उपस्थित दुकानदारों ने जब इसका विरोध किया तो जाते-जाते आरोपी श्याम मिष्ठान भंडार की प्लास्टिक की कुर्सियों मेज उठा कर उन पर हमला बोल बाइकों पर बैठकर निजामपुर की तरफ फरार हो गए। इस हड़बड़ाहट में आरोपी अपनी एक बाइक मौके पर छोड़ गए।
दुकानदारों ने लगाया ~2.90 लाख छीनने का आरोप
प्राॅपर्टीडीलर की दुकान के संचालक नागर सिंह ने बताया कि वह जमीन प्लाॅटों की खरीद-फरोख्त कमीशन के आधार पर करवाता है। इसके अलावा वह पैसों के लेन-देन की कमेटी भी चलाता है। गुरुवार सुबह वह कुछ लोगों ने 2.90 लाख रुपए कमेटी की किश्त के लेकर आया था तथा बैग में डाल दुकान में रख दिए थे। सुबह 10.30 बजे हुई तोड़फोड़ के दौरान आरोपी उसका पैसों से भरा बैग भी उठा गए। दुकानदार मोनू ने बताया