पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया

महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रवाल सभा, नारनौल के तत्वावधान में गुरुवार को महाराजा अग्रसेन का 51वां जन्मोत्सव अग्रवाल सभा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता रहे प्रतिभागियों जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अग्रवाल सभा की ओर से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सुबह 8 बजे हवन करवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सुबह 8.30 बजे अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भोजावासिया भी मौजूद थे। बाद में सभा भवन में 9 बजे ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अग्रसेन महाराज के समाजवाद समतावाद पर दिए गए संदेश को याद करते हुए उस मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

स्पर्धामें ये रहे विजेता

जन्मोत्सवकी पूर्व संध्या पर आयोजित जलेबी रेस में रिचा बंसल ने बाजी मारी। दीक्षा अग्रवाल को दूसरा स्थान मिला तो पूजा गोयल तीसरे स्थान पर रही। नींबू रेस में सुरभि गर्ग ने पहला, वंदना मित्तल ने दूसरा नीतू चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में दीपा गर्ग पहले, द्रोपदी गर्ग दूसरे स्वीटी गोयल तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में संगीता तायल ने सबसे अच्छी मेहंदी रचाई।

शोभा यात्रा निकाली

शामदो बजे अग्रवाल सभा से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस अग्रवाल सभा में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में आगरा का मशहूर मिलन बैंड, हापुड़ का मशहूर ग्रेट महाराष्ट्रा बैंड, हरियाणा का मशहूर श्याम बैंड, दिल्ली का मशहूर मामचंद ताशा पार्टी ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी प्रवीण संघी ने की। कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल कृष्ण संघी दिनेश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि थे।

नारनेोल. अग्रसेनजयन्ती पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चाें को सम्मानित करते हुए अतिथि