पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन के दिखाये हुए मार्ग पर चलने का आह्वान

महाराजा अग्रसेन के दिखाये हुए मार्ग पर चलने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|भारती पब्लिकस्कूल में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। प्रात: सभा मे विद्यालय के वाईस चेयरमैन कमल संघी ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के दिखाये हुए मार्ग पर आगे बढना चाहिए तथा ईमानदारी से अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन क्षत्रिय वर्ण में सूर्यवंश के एक महान शासक थे तथा देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद के बाद उन्होंने व्यापार समाज का गठन किया।

इसके बाद अग्रोहा हिसार में अपने साम्राज्य की स्थापना की। वे दिन, दुखी, गरीबों के मसीहा थे तथा अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के 18 संतानों के बारे में भी विस्तार से विद्यार्थियों को समझाया।