पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनुष तोड़कर सीता से राम ने किया विवाह

धनुष तोड़कर सीता से राम ने किया विवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणसेवा समिति की ओर से श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब अनाज मण्डी में रंगमंच पर बुधवार रात सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।

स्वयंवर के मौके पर सीता से विवाह की इच्छा लेकर आए रावण बाणासुर का संवाद भी रोमांचक रहा। सीता स्वयंवर में अनेक देशों के राजा पधारे हुए थे। इस अवसर पर महर्षि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण के साथ यज्ञशाला में प्रवेश करते है। रावण भी आया। जब वह धनुष तोडने की कोशिश में था तब बाणासुर ने उसे रोका। इस बीच आकाशवाणी हुई हे रावण तेरी बहना को दानव उठाकर ले जा रहा और लंका में आग लगा दी। तब रावण यह कहते हुए वापस चला गया कि अब तो जा रहा हू, लेकिन एक बार सीता को जरूर लंका जरूर ले जाऊंगा।

बाद में विश्वामित्र की आज्ञा से राम ने धनुष को उठाकर तोड़ दिया।इसके बाद क्रोधित परशुराम लक्ष्मण के बीच वाक युद्ध भी हुआ। राम का अभिनय गौरीश वर्मा, लक्ष्मण-दीपक वालिया, विश्वामित्र-उमेश वर्मा, जनक-शिवचरण चौहान, रावण- साकाल, परशुराम-आत्मप्रकाश, सीता-देवेन्द्र सैनी, पेंटल सिंह-संजय वर्मा ने अपने रोल से दर्शकों को प्रभावित किया।

श्रवण-वध राम जन्म

नारनौल|श्रीदुर्गारामलीला समिति की ओर से गांव निवाजनगर में चल रही रामलीला में बुधवार रात श्रवण-वध रामजन्म का मंचन किया गया। दशरथ का अभिनय डा. जोगेंद्र वर्मा ने किया। श्रवण के रोल में पारूल शर्मा ने भूमिका निभाई। श्रीराम के किरदार में साहिल वर्मा, विश्वमित्र के रोल में किशनलाल जोशी ने भी मार्मिक अभिनय प्रस्तुत किया। रामलीला मंचन का शुभारंभ पूजा हॉस्पिटल संचालक मा. किशनलाल ने किया। मौके पर मा. ओमप्रकाश, चौधरी रूपराम, हरीश, मोहरसिंह, ईश्वरसिंह, मदनलाल वर्मा, शशीकांत वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा विरेंद्र मास्टर मौजूद थे।

कैकेयी ने की जिद,भरत को राजतिलक, राम को वनवास

नारनेोल. नईमंडी स्थित रामलीला में धनुष तोड़ते हुए भगवान राम का अभिनय करता कलाकार।

नारनेोल. मौहल्लाचान्दुवाडा रामलीला में मंथरा केकई संवाद करती हुई।