- Hindi News
- 2.50 परआया न्यूनतम पारा, प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा
2.50 परआया न्यूनतम पारा, प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा
नारनौल|पिछवा हवाचलने से रात के तापमान में गिरावट रही है। गुरुवार को नारनौल पहाड़ी क्षेत्र शिमला से भी ठंडा रहा। गुरुवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 रहा जबकि शिमला का तापमान 3.3 था। देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा राजस्थान का चुरु रहा। जहां न्यूनतम तापमान 1.7 रिकार्ड किया गया। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में लेह का तापमान -14 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन आएगा।
13 और 14 को बूंदाबांदी के आसार
चौधरीचरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एमएल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल निकलेंगे। बादलवाई के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। 13 14 दिसंबर को प्रदेश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हलकी बारिश की संभावना है।
10 शहरों का न्यू.तापमान
अंबाला 7.8
भिवानी 7.2
चंडीगढ़ 6.2
फरीदाबाद 7.0
गुडग़ांव 5.2
हिसार 4.4
करनाल 5.2
कुरुक्षेत्र 7.8
नारनौल 2.5
रोहतक 7.8
सिरसा 5.9