पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएस के छात्राओं की पेंटिंग राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

आरपीएस के छात्राओं की पेंटिंग राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन नारनौल में आयोजित प्रतियोगिताओं में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को बुधवार को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन पवित्रा राव ने विद्यालय के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में इस तरह की गतिविधियां अवश्य करनी चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें तरह-तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करने में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़े। प्रशिक्षक संजय सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के ब्ल्यू ग्रुप में विद्यालय के छात्र योगेश बोकन ने प्रथम, अमनदीप ने द्वितीय, ग्रीन ग्रुप में चिराग ने प्रथम तथा निकिता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। व्हाइट ग्रुप में सोनू ने द्वितीय तथा नेहा और यशस्वी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

महेंद्रगढ़. आरपीएसस्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं प्रशिक्षकों के साथ विद्यालय की चेयरपर्सन पवित्रा राव