- Hindi News
- कुंड स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
कुंड स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
कुंड स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
कुंड | रेवाड़ी-नारनौलरेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन कुंड के नजदीक बीती रात एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते रेल के नीचे आगे आकर आत्महत्या कर ली। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखकर ग्रामीणांे ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला खीरी के गांव बांसी निवासी 19 वर्षीय उपेन्द्र पुत्र घसीटे के रूप में हुई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।