पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओमप्रकाश को टिकट देने से नाराज संदीप की चुनाव लड़ने की घोषणा

ओमप्रकाश को टिकट देने से नाराज संदीप की चुनाव लड़ने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत को झटका, खास सिपहसालार हैं एडवोकेट

भास्करन्यूज | नारनौल

केन्द्रीयमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खास समर्थक संदीप सिंह एडवोकेट ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। नारनौल से ओम प्रकाश एडीओ को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुश संदीप ने अब रामपुरा हाउस की जयकार करने की बजाय अलग राह चुनते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

बुधवार सुबह निजामपुर रोड पर अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने 21 सितम्बर को अपने समर्थकों का सम्मेलन भी बुलाने की घोषणा की है।

दोहजार में पिता को मिला कांग्रेस का टिकट, अगले ही दिन पार्टी ने रेणु पोसवाल को दिया सिंबल :कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर संदीप सिंह एडवोकेट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले कई दशक से उनका परिवार राव इंद्रजीत सिंह का प्रबल समर्थक रहा है। वर्ष दो हजार के विधानसभा चुनाव में उनके पिता राजेन्द्र सिंह एडवोकेट को नारनौल से कांग्रेस पार्टी की टिकट अलॉट की गई थी, लड्डू भी बंट गए थे, फार्म भरने की तैयारी चल रही थी किंतु अगले ही दिन पार्टी ने उनके स्थान पर रेणु पोसवाल को सिंबल थमा दिया। तब राव इंद्रजीत सिंह ने उनके पिता की नारजगी दूर करने के लिए अगली बार चुनाव जरूर लड़वाने का आश्वासन दिया था। अगली बार जब चुनाव आए तो पिताजी का निधन हो चुका था। तब हमने राव इंद्रजीत समर्थक चन्द्र प्रकाश एडवोकेट की भरपूर मदद की। 2001 के चुनाव में कांग्रेस ने नारनौल से रामपुरा हाउस विरोधी कर्नल राम सिंह के पुत्र संजय राव को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया गया। तब रावसाहब के कहने पर हमने उसके खिलाफ प्रचार अभियान चलाया।

21 को बुलाया कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

संदीपएडवोकेट ने कहा कि अब जब रावसाहब भाजपा में शामिल होने के बाद केन्द्रीय मंत्री बन गए तो उनके आदेश पर मैंने 4 महीने पहले नारनौल से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। मेरा प्रचार जोरों पर था। उम्मीद थी कि वे मुझे ही टिकट दिलवाएंगे, किंतु टिकट मेरी बजाय ओम प्रकाश एडीओ को दे दी गई। ऐसे में मेरे सामने चुनाव लड़ने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं रहा। इसी कारण अपने समर्थकों के कहने पर मैंने यह चुनाव लडने का निश्चय किया है। उन्होंने बताया कि आज कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। 21 सितम्बर को में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजन किया जाएगा।