पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजमार्ग पर ट्री कटिंग नहीं, वाहन चालक परेशान

राजमार्ग पर ट्री-कटिंग नहीं, वाहन चालक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोहानपच्चीसी क्षेत्र में मुख्य राजमार्ग नारनौल-सिंघाणा पर बबूल (कीकर) आफत बन रहे है। सड़कों के दोनों तरफ झाडिय़ां दूर तक फैल गई है। ऐसे में वाहन चालकों को रात के समय ओवरटेक करते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ नए वाहनों की तो इन कंटीली झाडिय़ों से सूरत ही खराब हो रही है।

क्षेत्र में मुख्य राजमार्ग गांव रघुनाथपुरा, गहली, खटोटी, कृष्णनगर नारनौल नहर के समीप परेशानी बन रही कंटीली झाडिय़ों को हटाने के लिए ही लोक निर्माण वन विभाग की आेर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

नारनौल से निकलने के बाद रघुनाथपुरा गांव तक राजमार्ग पर दोनों तरफ कंटीली झाडिय़ां सड़क तक फैली हुई है। इसके कारण एक तो सड़क के साथ कच्ची पगड्डी बिल्कुल नहीं बची है तो दूसरी तरफ आवागमन में भी ये झाडिय़ां परेशानी बनने लगी है। नए वाहनों पर कांटों से स्क्रैच के बाद हर किसी के लिए उस पर दोबारा पेंट करवाना मजबूरी बन जाता है। अक्सर ऐसा भी होता है जब कोई वाहन खराब हो जाता है और उसी जगह उसको ठीक करना पड़े तो हालात ऐसे होते है कि एक तरफ का रास्ता ही बंद हो जाता है।

वाहन चालक प्रचारी कृष्ण का कहना है कि अक्सर उनकी निजी गाड़ी लेकर इस मार्ग से नारनौल आना-जाना होता है, लेकिन रघुनाथपुरा गांव के आसपास सड़क के दोनों तरफ ऐसे हालात बने हुए है कि आवागमन में परेशानी होती है। यहां पर सड़क में मोड़ होने और ऊपर से कंटीली झाडिय़ां सड़क तक फैल गई है। इसके कारण हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।