पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल सभा 25 को मनाएगी अग्रसेन जयंती

अग्रवाल सभा 25 को मनाएगी अग्रसेन जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | अग्रवालसभा नारनौल द्वारा महाराजा अग्रसेन की 51वीं जयंती महोत्सव दिनांक 25 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। अग्रवाल सभा के प्रधान धर्मेंद्र भोजावासिया ने बताया कि इस महोत्सव में प्रात: से लेकर रात्रि तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ध्वजारोहण, सांस्कृ़तिक कार्यक्रम, विशाल भंडारा, शोभा यात्रा, मशहूर भारत बैण्ड, तासा पार्टी, शहनाई पार्टी, झांकियां, अखाड़ा, नाचने वाली घोड़ी कई प्रकार के खेल, रात्रि को विराट हास्य कवि सम्मेलन आदि शामिल होंगे। इससे पहले 24 सितम्बर को जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर सायं 2 बजे से 5 बजे तक अग्रवाल महिलाओं की मेहन्दी कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी अग्रवाल महिलाएं भाग ले सकती हैं। अग्रवाल सभा के प्रधान धर्मेंद्र भोजावासिया ने सर्वसम्मति से संजय गर्ग को जयंती संयोजक, विजय जिंदल, मनीष गर्ग, क्रष्ण कंछल, गिरिश संघी को सह-संयोजक बनाया। इस अवसर पर एक लकी ड्रा आयोजन किया जाएगा, जिसका परिणाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच निकाला जाएगा।