पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंत ने विजेताओं को किया सम्मानित

महंत ने विजेताओं को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झल्लूराममैमोरियल सामाजिक शिक्षा समिति द्वारा मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय, नांगल काठा में स्कूली बच्चों की सुलेख, भाषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महंत झुकाईनाथ ने समिति की ओर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजित कक्षा 1 से 5वीं तक की सुलेख प्रतियोगिता में छात्रा अल्का ने सबसे अच्छा लेख लिख कर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा मुस्कान दूसरे स्थान पर रही तो साक्षी को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मुस्कान अजय की टीम ने बाजी मारी। साक्षी अश्विनी की टीम दूसरे तथा निशा कोमल की टीम दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता कक्षा 6 से 9वीं तक में राजकीय उच्च विद्यालय बापडोली की गुड्डी पहले, राजकीय उच्च विद्यालय, नांगल काठा के छात्र दीपेश दूसरे राजकीय उच्च विद्यालय, बापडोली की छात्रा सीता तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विशाल दिनेश की टीम पहले, दीपेश विनिश की टीम दूसरे तथा रविंद्र अजीत की टीम तीसरे स्थान पर रही। स्पर्धा के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को बाबा झुकाईनाथ ने प्रशस्ति पत्र सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने झल्लूराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर राजकुमार, बलबीर सिंह मातादीन, बनवारी लाल, पप्पू, अनिल उपस्थित थे।

झल्लुराम मेमोरियल सामाजिक शिक्षा समिति ने बच्चों को किया सम्मानित।