पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी की सख्त हिदायत | उड़नखटोले से स्टार प्रचारक के साथ आए प्रत्याशी को हवा बनाना पडे़गा महंगा उ

डीसी की सख्त हिदायत | उड़नखटोले से स्टार प्रचारक के साथ आए प्रत्याशी को हवा बनाना पडे़गा महंगा उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा आधा खर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव में स्टार प्रचारक को अपने पक्ष में बुलाना तो सही रहेगा, किंतु किसी स्टार प्रचारक के संग वोटरों को अपनी हवा दिखाने की अगर किसी उम्मीदवार ने कोई कोशिश की तो वह कोशिश उसे महंगी पड़ सकती है। विधानसभा चुना के लिए निर्धारित 28 लाख रुपए के अधिकतम खर्चे में स्टार प्रचारक के आवागमन पर हुए कुल खर्च का आधा पैसा संबंधित प्रत्याशी के खाते में जुड़ जाएगा।

यह जानकारी बुधवार जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त अतुल कुमार ने दी। लघु सचिवालय में विधानसभा चुनावों के लिए लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर विभिन्न टीमों के अधिकारियों के अलावा पुलिस महकमे की बैठक हुई। बैठक में सभी अधिकारियों का अपनी-अपनी टीमों के सदस्यों के साथ समन्वय रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीसी ने बताया किसी भी पार्टी के स्टार प्रचारक के आगमन पर यदि उसके हैलीकॉप्टर में प्रत्याशी भी उसके साथ उतरता है तो उसका आधा खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में भी जुडेगा। उन्होंने कहा अगर स्टार प्रचारक अकेला आता है तो वह खर्च पार्टी के खाते में जोड़ा जाए। इस दौरान भी उनके साथ अगर सूटकेस आदि है तो उसकी जांच भी जरूर की जाए। विस चुनावों के दौरान हर खास आम आदमी के साथ एक ही तरह का व्यवहार होना चाहिए।

नारनौल. चुनावके संबंध में अधिकारियों की मिटिंग लेते उपायुक्त अतुल कुमार।

Áहर प्रत्याशी28 लाख रुपए तक की सीमा तक कर सकता है खर्च

Áचुनावकेदौरान कोई अधिकारी के ड्यूटी कटवाने पर जांच करवाएगा आयोग