- Hindi News
- नांगलकाठा से खटोटी सुलतान मार्ग की हालत खस्ता
नांगलकाठा से खटोटी सुलतान मार्ग की हालत खस्ता
दोहानपच्चीसी क्षेत्र के गांव नांगलकाठा से खटोटी मोड़ तक की जर्जर सड़कें वहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विजय, राजेश कुमार, राकेश, कृष्ण कुमार, रोहित विकास समेत अनेक ग्रामीणों का कहना है कि गांव नांगलकाठा से नारनौल जाने वाला रास्ता सबसे जर्जर हाल है। गांव से लेकर खटोटी तक सड़क पर गहरे गड्ढïे बने हुए हैं। सड़क के बिखरे किनारे वहां से आवागमन करना और भी मुश्किल बनाते हैं। ऐसे में वहां से वाहन धीमी गति से गुजरते हैं। इस कारण वहां से गुजरने वाले भारी वाहनों दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।