- Hindi News
- मंथरा ने भरत को राजगद्दी के लिए केकैई के कान भरे
मंथरा ने भरत को राजगद्दी के लिए केकैई के कान भरे
श्रीरामकृष्ण मंडल, मोहल्ला खडख़ड़ी की ओर से शहर की कल्लूमल बगीची में चल रही श्रीमद् साप्ताहिक भागवत कथा में बुधवार को श्रीराम के राजतिलक की तैयारियों का शानदार मंचन किया गया। इस मौके पर श्रीराम के राजतिलक की तैयारियों के लिए पूरी अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया।
श्रीराम के राजतिलक जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच देवताओं की माया से प्रभावित होकर मंथरा ने भरत को राजगद्दी पर बैठाने के लिए केकैई के कान भर कर राजतिलक की खुशियों में विष घोल दिया। केकैई ने राजा दशरथ से अपना वचन निभाने की बात कह कर राम को 14 साल का बनवास देने भरत का राजतिलक करने को कहा। यह बात सुन कर राजा दशरथ उदास हो गए और केकैई को राम को बनवास भेजने का आग्रह किया, लेकिन केकैई ने राजा दशरथ की कोई बात नहीं सुनी और राम को वनबास भेजने तथा भरत का राजतिलक करने की बात पर अड़ी रही।
इस अवसर पर रामशरण दास महाराज, पंडित नरेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश बंसल, सियाराम, बाबूलाल, जितेश बंसल, विशाल , लक्ष्मी देवी, सरला, शकुंतला, मीना देवी पार्षद सचिन उपस्थित थे।
नारनौल. मोहल्लाखडखडी में भागवत कथा सुनतीं महिलाएं।