पेट्रोल पंप से 1.94 लाख लूटे
शनिवारदेर शाम रेवाड़ी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ नकाबपोश युवकों ने लाठी डंडों से वहां मौजूद लोगों पर हमला बोलकर घायल कर दिया और वहां रखी एक लाख 94 हजार रुपए की राशि को लूटकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल मारपीट का मामला दर्ज किया है। लूट का केस जांच के बाद दर्ज किया जाएगा।
6-7युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
इससंदर्भ में ज्ञात हुआ है कि शनिवार शाम के लगभग साढ़े छ: बजे जब पेट्रोल पंप के मालिक हनुमान प्रसाद तथा उसके कारिंदे बैठे हुए थे तो वहां पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 6-7 युवक आए तथा आते ही वहां उपस्थित लोगों पर हमला कर दिया तथा वहां रखी नकद राशि जो कि एक लाख 94 हजार रुपए थी लेकर भाग गए। हमले में देवेन्द्र कुमार घायल हो गया। इस संदर्भ में हनुमान प्रसाद ने बताया कि जब वे अपने कार्यालय में बैठे थे तो कुछ युवक अचानक वहां पर लाठी तथा डंडे लेकर आए तथा आते ही उन पर हमला बोल दिया। अभी वे पूरी तरह संभल भी नहीं पाए थे कि गल्ले में रखी राशि को वे लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
युवकोंकी तलाश में जुटी पुलिस : पुलिसने मौके पर आकर पूरी तहकीकात की तथा युवकों की तलाश की, लेकिन अभी तक उक्त युवकों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले के संदर्भ में पुलिस गत शाम से ही उक्त युवकों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
^पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई कर रही है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
-रोमश्वरदयाल, महाबीरचौक चौकी प्रभारी