पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरसूं में खेत से मिला महिला का शव

धरसूं में खेत से मिला महिला का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौचड़ियां में हत्या कर शव जलाया, पहचान नहीं

गांवधरसूं के समीप सरसों के खेत में 25 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। रविवार सुबह सरसों के खेत पर पाइप लाने गए किसान ने खेत पर शव पड़ा देखा इसकी जानकारी लगी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मामला शनिवार रात्रि का प्रतीत हो रहा है।

सौमीटर घसीटा गया शव

सरसोंके खेत में घटना स्थल पर पड़े गहरे गड्ढों टूटी पड़ी महिला की माला आदि सबूतों से स्पष्ट होता है कि महिला के साथ जबरदस्ती के बाद पोल खुलने के भय से उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे लगभग एक सौ मीटर दूर घसीट कर ले जाया गया। महिला के गले पर रस्सी से दबाने के निशान बने हुए थे तथा मुंह पर चोट के निशान थे। इससे स्पष्ट है महिला के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की गई थी।

पुलिसने केस दर्ज शुरू की हत्यारे की तलाश : पुलिसअधीक्षक तथा क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया गया। पुलिस के अनुसार महिला आसपास की लगती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। ट्यूबवैल मालिक ने पुलिस को दी सूचना घटना की जानकारी घटना स्थल के पास एक ट्यूबवैल पर रहने वाले परिवार ने पुलिस को सुबह दी। जब ट्यूबवैल का मालिक अपने खेत में काम कर रहा था तो रास्ते के पास उसे एक महिला की लाश पड़ी दिखाई दी तो वह घबरा गया। उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

शव के पास से एसिड की खाली बोतल बरामद

लाशको जलाने का प्रयास भी किया गया मौके पर पड़ी मिली एसिड की खाली बोतल महिला के जले हुए बालों से ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने लाश की पहचान छुपाने तथा उसका हुलिया बिगाड़ने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन संभवत उस रास्ते से किसी के जाने से हत्यारे शव को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह तथा थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने मौके पर जाकर ल