पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, आज भी आसार

बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, आज भी आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारसुबह ही बादलों की आगोश में गए सूर्य देव के रविवार को भी दर्शन नहीं हुए। ऊंचाई पर छाए बादल कभी घने तो कभी कम हो जाते, लेकिन इतने कम भी नहीं कि सूरज की तपिश उनको भेद पाए। क्षेत्र में कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। बादलवाई के चलते न्यूनतम तापमान में तो शनिवार की तुलना में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जो रविवार को 10.5 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट गुरुवार से आरंभ हुई थी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जबकि बुधवार को यह 6 डिग्री पर था। शुक्रवार को भी पारा 2.5 डिग्री पर ही डटा रहा। तीसरे दिन शनिवार को बादलवाई के चलते यह करीब 5 डिग्री बढ़कर 7.2 पर पहुंच गया। रविवार को भी इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी के बावजूद नारनौल लगातार चौथे दिन रविवार भी नारनौल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

छुट्टीका दिन होने से लोग घरों में दुबके

नारनौलके बाद सबसे ठंडा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ रहा। चंडीगढ़ का तापमान 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान तो 10.5 डिग्री रहा, लेकिन सुबह सवेरे नारनौल शहर आस पास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते ठिठुरन बढ़ गई। दो दिन से धूप नहीं निकलने के कारण मौसम काफी सर्द रहा। लोग दिनभर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। अति आवश्यक कार्य से ही लोग बाहर निकले। अवकाश का दिन होने के कारण कार्यालय तो बंद रहे ही बाजारों में भी भीड़ कम रही। इसके चलते बाजारों में जगह जगह दुकानदार अलाव तापते नजर आए।

पशुओंको दें मिनरल मिक्चर और हरा चारा : पशुचिकित्सक डॉ. विनोद श्योराण का कहना है कि ठंड का असर पशुओं पर भी होता है। खासकर दुधारू पशु छोटे कटड़े कटडिय़ां बछड़े बछडिय़ां जल्दी चपेट में आते हैं। उनको शाम को जल्दी अंदर बांधे तथा देर से बाहर निकालें। बांधने का स्थान सूखा होना चाहिए। ताजा या गुनगुना पानी पिलाएं। पशुचारे में हर रोज 50 से 100 ग्राम मिनरल मिक्चर बरसीम आदि चारा खिलाएं। शाम को गुड खिलाएं। धूप निकलने पर ही ताजा या गुनगुने पानी से नहलाएं तथा कपड़े से शरीर का पानी पौंछकर धूप में ही बांधें। छोटे कटड़े कटडिय़ां बछड़े बछडिय़ों को सूखे चारे की बजाए दूध अधिक पिलाएं। समय-समय पर उनको