पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़के लड़कियों की हैंडबॉल टीमों का खुड़ाना पहुंचने पर किया स्वागत

लड़के लड़कियों की हैंडबॉल टीमों का खुड़ाना पहुंचने पर किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौलके नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सम्पन्न राजका जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटी गांव खुड़ाना के लड़के लड़कियों की हैंडबॉल टीमों का गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

12 13 दिसम्बर को खेली गई हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन बालाजी स्पोटर्स क्लब खुड़ाना की लड़कियों की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़वाल की टीम को 21-3 से रौंद कर फाइनल जीता। जबकि दूसरे दिन इसी क्लब के लड़कों की टीम ने रावमा विद्यालय जैलाफ की टीम को 18-15 से फाइनल में हराया। अब ये दोनों टीमें नवदीप स्टेडियम नरवाना में 21 से 23 दिसंबर तक खेली जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएगी। ग्रामवासियों ने खिलाडिय़ों की सफलता का श्रेय उनके प्रशिक्षक अशोक माधव को दिया। माधव ने कहा की यह सब खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, अनुशासन वफादारी का परिणाम है।

उन्होंने ग्रामवासियों को राज्य स्तर पर सफलता प्राप्ति का विश्वास दिलवाया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच राधेसिंह, प्रधान सत्यवीर तंवर, बीडीसी सुरेन्द्र सिंह, रतनसिंह, भागीरथ सिंह, राजू सिंह, बिजेन्द्रसिंह, जयश्रीराम, उदयसिंह मिस्त्री, पहलवान अमरसिंह, संतरा प्रधान, सत्यवान सहित गांव के अनेक ग्रामीण मौजूद थे।