पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा सेक्टर में जागरण

हुडा सेक्टर में जागरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुडा सेक्टर में जागरण

नारनौल | श्रीश्याम आस्था मंडल, नारनौल की ओर से शनिवार रात्रि हुडा सेक्टर-1 में श्याम प्रभु खाटू वाले के संकीर्तन समारोह किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा भव्य ढंग से सजाया गया श्याम बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। जागरण में देर रात तक बाबा के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर रात्रि 9 बजे आचार्य दुष्यंत शर्मा ने मुख्य जयमान रमेशचंद श्वेता रानी से ज्योत प्रज्ज्वलित करवा एवं गौरव म्यूजिकल ग्रुप के सुनील कुमार ने गणेश वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे, तुम हो भोले बाबा के आंखों के तारे प्रस्तुत कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डाॅ.संतोष आहुजा ने बाजरे की रोटी खा ले श्याम चूरमा नै भूल जाओगे खाली भर कर लाई खिचड़ों ऊपर घी की बाटली, जिमों म्हारे श्याम जी जिमावे बेटी जाट की भजन सुना कर कार्यक्रम में समां बांधा। भजन गायक सुनील कुमार, अनिल लक्खा, रामअवतार यादव, महेश मस्ताना, पूनम बंसल, सुमित्रा देवी, संजय गोयल, प्रवेश शर्मा, मुकेश, जसपाल, मीना बंसल दीक्षा ने अपनी रचनाओं से श्याम प्रभु का गान किया। कार्यक्रम में डाॅ.अशोक आहुजा, कुलदीप, ऊषा रानी, दर्शना देवी, भारत भूषण, रेखा, चंकी, रोली, नरेंद्र, सविता, बबलू, पूनम मौजूद थे।