सामाजिक बुराइयां मिटाने का आह्वान
सामाजिक बुराइयां मिटाने का आह्वान
नारनौल | चमारसमाज की बैठक रविवार को मोहल्ला नई सराय स्थित रविदास मंदिर में महाशय जयदयाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने, समाज को एकजुट करने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने बारे विचार-विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए महाशय जयदयाल ने कहा कि मृत्यु भोज एक अनावश्यक खर्चा है। इस पर रोक लगनी चाहिए तथा मृत्यु भोज पर खर्च किए जाने वाले पैसों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करना चाहिए। मृत्यु के बाद अंगों को गंगाजी में प्रवाहित पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। जवान व्यक्ति की मौत पर सभी क्रियाएं 3 दिन के अंदर पूरी होनी चाहिए।