जरुरतमंदों की मदद को आगे आएं : विधायक
जरुरतमंदों की मदद को आगे आएं : विधायक
नारनौल | सामाजिकसंस्था सेवा भारती, हरियाणा की नारनौल शाखा की ओर से रविवार को यादव धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश एडीओ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए सेवा भारती संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ी समाजसेवा है। इसलिए सामाजिक संगठनों के साथ-साथ संपन्न लोगों को भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मचंद छाबड़ा ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पवन शर्मा, डा.पवन, विजय भीमसेन उपस्थित थे।