आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग
वरिष्ठनागरिक संगठन, नारनौल की बैठक रविवार को प्रधान पीके चौधरी की अध्यक्षता में किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर में हुई।
बैठक में बुजुर्गों आमजन की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर प्रशासन सरकार से उनका शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान पीके चौधरी ने कहा कि शहर में हर गली-मोहल्ले में रोजाना सैकड़ों की संख्या में गाय सांड घूमते रहते हैं, जो आने-जाने वाले राहगीरों को चोट पहुंचाते हैं। इसलिए प्रशासन इन गायों सांडों को पकड़वा कर श्री गोपाल गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था करे। इसके अलावा शहर के आजाद चौक में मोटर साइकिल अन्य वाहन सड़क पर खड़ा कर देने से जहां लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। इसलिए प्रशासन व्हीकल खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाए। शहर की सब्जीमंडी में अत्यधिक गंदगी रहती है। इससे मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन नियमित सब्जी मंडी में स्थाई की व्यवस्था करवाए। पूर्व की भांति शहर के वार्ड-वार्ड गांव-गांव जाकर आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएं, ताकि लोगों को आधार कार्ड बनवाने में कोई परेशानी आए। शहर में घूमने वाले बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों ने केंद्र सरकार से दिल्ली-बांद्रा सराय रोहल्ला ट्रेन को प्रतिदिन चलाने तथा आय कर छूट की सीमा 2.50 लाख रुपए से बढ़ा कर 4 लाख रुपए करने की मांग की। मंच संचालन संगठन के महामंत्री बीके बिरुका ने किया। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज, हरिराम बंसल, शिवलाल वर्मा, अमीलाल पंच, गणपतराम सैनी, हरद्वारीलाल वर्मा, जयदयाल, मनोहरलाल चौधरी नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
नारनौल. वरिष्ठनागरिक संगठन की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।