पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान के लालच में की थी अनिल की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

सामान के लालच में की थी अनिल की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोहानपच्चीसी क्षेत्र के गांव मोहनपुर के समीप गत बुधवार घटित राजस्थान के हसास निवासी अनिल मर्डर केस में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। जबकि उसके तीन साथी अभी फरार है। गिरफ्तार युवक सुरजीत उर्फ धौलिया देलवास का रहने वाला है। जिसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

गलाघोंटकर की गई हत्या

पुलिसके मुताबिक पूछताछ में मालूम हुआ है कि आरोपियों ने अनिल की हत्या को बड़े सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। सबसे पहले तो मुख्य आरोपी भीला पिकअप में नारनौल तक संबंधित फर्म के सामान की खरीददारी करने के लिए साथ आया। सामान खरीददारी के बाद बुहाना लौटते वक्त बीच रास्ते में मोहनपुर के समीप देशी शराब के ठेके पर बैठकर शराब पी और अनिल को अपने गांव देलवास ले गया। वहां से अन्य आरोपी भी मौज-मस्ती के बहाने से पिकअप में बैठ गए और देर रात तक जमकर शराब पी। इसी बीच आरोपियों का शैतानी भरा दिमाग जाग गया और सामान अपने ठिकाने पर उतारकर उन्होंने अनिल का संभवतया गला घोटकर हत्या कर दी और घटना स्थल से सबूत मिटाने के प्रयास से वह गाड़ी के पीछे अनिल के शव को ढक कर फरार हो गए।

पहले साथ पी शराब फिर कर दी हत्या

पुलिससूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने सुरजीत ने पूछताछ के दौरान बताया है कि अनिल की हत्या उसकी गाड़ी में रखे सामान, नकदी तथा अंगूठी लूटने के लिए की गई थी। इसमें मृतक अनिल के दोस्त भीला का मुख्य रोल रहा है। गिरफ्तार सुरजीत ने बताया है कि भीला ही अनिल के साथ उसकी गाड़ी में नारनौल आया था। बाद में भीला ने उनको फोन करके मोहनपुर के पास शराब के ठेके पर बुलाया था। जहां पर उन पांचों ने शराब पी थी। अनिल को अधिक शराब पिलाकर उसकी गला घोंटकर हत्या करके सामन लूटकर फरार हो गए। वहीं मृतक के परिजनों ने भी पुलिस को दी शिकायत में बुहाना की एक फर्म का सवा लाख रुपए का सामान, 35 हजार नकद, एक सोने की चेन एक अगूंठी का हवाला दिया है।

पुलिसकी छापेमारी जारी

अनिलमर्डर केस में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है, बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीम उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है। जल्द से जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बलजीतसिंह, प्रभारीसदर थाना नारनौल।