पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 मीटर रेस में राहुल, दिव्यांशी तनू, इंद्रजीत नीतू ने बाजी मारी

100 मीटर रेस में राहुल, दिव्यांशी तनू, इंद्रजीत नीतू ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणापब्लिक स्कूल में रविवार को दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी नारनौल राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थी खेलों मे अपना कैरियर भी बना सकते हैं। भविष्य मे खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। इस प्रतियोगिता में मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, शाट पुट, रिले रेस, लम्बी कूद, वालीबॉल, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी।

येरहे विजेता

प्रथमदिन हुए मुकाबलों में लोंग जंप में इंद्रजीत, योगेश, मधू रीतू प्रथम, दीपक, नरेन्द्र, राखी मुस्कान द्वितीय रहे। वहीं 100 मीटर रेस में राहुल, दिव्यांशी, तनू, इंदरजीत नीतू प्रथम, दीपक, तनिशा, पूजा, विवेक, दीपक अंशिका द्वितीय तथा 200 मीटर रेस मे ईश्वर, अनिता, इंदरजीत मुस्कान प्रथम रहे तथा अतुल, नीतू, अभिषेक मुस्कान द्वितीय रहे। थ्री लेग रेस में राहुल, मनु, कोमल नेहा प्रथम, भारत, शिवांग, तानिया सुरभि द्वितीय रहे। रिले रेस में उमेश, दीपक, प्रवेश नरेन्द्र प्रथम, नवीन, इंद्रजीत, नितीन सचिन द्वितीय रहे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के पदाधिकारी अनुज गुप्ता, रश्मि सचदेवा , हितेष वर्मा, प्रधानाचार्य राम प्रकाश चेची एवं उप- प्रधानााचार्य ब्रदर सहाय ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए खेलो के महत्व के बारे मे विस्तार से बताया।

नारनौल. खेलकूदप्रतियोगिता के दौरान दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।

नारनौल. प्रतियोगिताके दौरान बोरी दौड़ में हिस्सा लेते विद्यार्थी