पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइंग में अनिष्का मेंहदी में मनीषा अव्वल

ड्राइंग में अनिष्का मेंहदी में मनीषा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनामदेव समाज समिति के सौजन्य से रविवार को नवनिर्मित नामदेव भवन में पेटिंग, सुलेख मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को 21 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। नामदेव समिति द्वारा आयोजित ड्रांइग प्रतियोगिता के ग्रुप में अनिष्का प्रथम, रितिका द्वितीय तथा मुकुल वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में जलज वर्मा प्रथम, राहुल द्वितीय मोहित तीसरे स्थान पर रहा।

छात्राओं की मेंहदी प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, दीक्षा प्रज्ञा द्वितीय मीनू, यश्मा वर्मा तृतीय स्थान पर रही। सुलेख प्रतियोगिता हिंदी के ग्रुप में प्रियांशी प्रथम, विधि द्वितीय दिव्या तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप बी में शिवानी प्रथम, मुकुल द्वितीय कृतिका तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप सी में मोहित प्रथम, अन्नू द्वितीय जलज तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी की सुलेख प्रतियोगिता के ग्रुप में प्रियांश प्रथम, प्रशांत द्वितीय वहीं ग्रुप बी में रितिक प्रथम, शोभा द्वितीय शिवानी तृतीय स्थान पर रही तथा ग्रुप सी में राहुल प्रथम, अन्नू वर्मा द्वितीय जलज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, सतीश, नवरतन, निधि वर्मा, रामभतेरी, सीमा कश्यप, रतनलाल तथा विजय वर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।इस अवसर पर समाज की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के संरक्षक सुभाष वर्मा ठेकेदार ने की। बैठक में 21 दिसम्बर को पुरानी कचहरी मैदान में होने वाले वार्षिकोत्सव श्री नामदेव धर्मशाला छात्रावास के उद्घाटन तथा अखिल भारतीय नामदेव ट्रांक क्षेत्रीय महासभा के चुनावी अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री वर्मा ने बताया कि भारत वर्ष के कौन-कौन से समाज के प्रतिष्ठित लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों को बढ़चढ़ कर कार्यक्रम पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में संस्था के प्रधान बाबूलाल वर्मा ने बताया कि 20 दिसम्बर को प्रात: नौ बजे श्री नामदेव धर्मशाला छात्रावास में संत नामदेव जी की मूर्ति स्थापना निधि वर्मा प|ी हितेश वर्मा अपने दादा-दादी की यादगार में लगा रहे है।

इस अवसर पर हवन का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपप्रधान किशोरी लाल, सचिव सुभाष