- Hindi News
- अमरपुर जौरासी में झगड़ा, 4 महिलाओं सहित 10 घायल
अमरपुर जौरासी में झगड़ा, 4 महिलाओं सहित 10 घायल
गांवअमरपुर जौरासी में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में 4 महिलाओं समेत 10 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
पुलिस ने इस संदर्भ में दोनों पक्षों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव अमरपुर जौरासी में रविवार सुबह 9.30 बजे घनश्याम उसके पड़ोसी भानी सहाय के परिवार में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में घनश्याम पक्ष का सत्यवीर सिंह, पूर्णमल, राजकुमार, इंद्रामणी, सावित्री नीलम घायल हो गई, जबकि भानी सहाय पक्ष का जयदयाल, अजय कुमार, रेखा देवी स्वयं भानी सहाय घायल हो गया। झगड़े का शोर सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर सभी घायलों को उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रामणी, राजकुमार, सत्यवीर पूर्णमल तथा दूसरे पक्ष के भानी सहाय, जयदयाल अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि रेखा देवी, नीलम सावित्री को नारनौल के सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा घायल अजय ने बताया कि किसी बात को लेकर उसके परिवार की पड़ोसी युवक राजकुमार से कहासुनी हो गई थी। इसके चलते राजकुमार को उसके घर के आसपास दिखाई देने की चेतावनी दी गई थी।
रविवार सुबह राजकुमार दोबारा उनके घर के सामने से गुजरने लगा तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष के राजकुमार ने बताया कि सुबह 9.30 बजे गांव से अपने घर रहा था। अभी वह भानी सहाय के घर के निकट ही पहुंचा था कि छत पर खड़ा अजय उस पर पत्थर से हमला कर दिया। इस पर उसने अजय को नीचे आकर बात करने को कहा तो उसके परिवार के भानी सहाय, विजय, प्रेम, राकेश, जयदयाल, अजीत, श्रीकांत, सन्नी परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।