पत्रकार मनीष के भाई का निधन
नारनौल | पाक्षिकसमाचार पत्र के संपादक मनीष के भाई एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी रिटायर्ड प्रिंसिपल डीडी प्रधान के ज्येष्ठ पुत्र मनोज वशिष्ठ (43) का शनिवार शाम निधन हो गया। मनोज वशिष्ठ पिछले कई वर्षों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार करीब चार बजे उनका देहांत हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। दिवंगत श्री वशिष्ठ का दाह संस्कार रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार के अतिरिक्त महा-अधिवक्ता देवेंद्र सैनी, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान करण सिंह यादव एडवोकेट, बलवंत यादव, भाजपा नेता गोबिंद, इनेलो नेता अशोक मौजूद थे।