नए वोट बनवाने के लिए चलाया अभियान
नारनौल|जिले मेंनए वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को बूथ स्तर पर ही उपस्थित होकर 1 जनवरी 2015 को जिन युवक/युवतियों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है के मत बनवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वोट बनवाने के लिए किसी को परेशानी हो, इसके लिए कई निरीक्षण टीमें बनाई गई हैं जो प्रत्येक बूथ पर पहुंच कर नए मत बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। उन्होंने प्रत्येक युवक/युवती जिनकी आयु 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, को अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर मत बनवाने के लिए प्रेरित किया।