राष्ट्रीय लोक अदालत छह को लगेगी
राष्ट्रीय लोक अदालत छह को लगेगी
नारनौल|राष्ट्रीय विधिकसेवा प्राधिकरण के सौजन्य से हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण चंड़ीगढ़ के निर्देशानुसार न्यायिक परिसर, नारनौल महेंद्रगढ़ में 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस से संबंधित मामले, वैवाहिक मामले, मजदूरी विवाद, जमीन अधिग्रहण मुआवजे से संबंधित मामले जैसे कि किराया, बैंक ऋण, राजस्व, मनरेगा, बाढ़ पीडि़त, बिजली/ पानी बिल से संबंधित, बच्चों प|ी के लिए भरण-पोषण, चेक बाउंस राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों का निपटारा किया जाएगा।