- Hindi News
- महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पीजीआई ले जाते समय मौत
महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पीजीआई ले जाते समय मौत
गांवदुबलाना में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार सुबह एक महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतका के परिजनों के बयान पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव दुबलाना में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार सुबह महिला कमलेश पर उसी के परिवार के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दुर्घटना में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उसके परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक ले जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे वापस नारनौल अस्पताल ले आए।