पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएसएस के साथ संगठनों का प्रदर्शन

आरएसएस के साथ संगठनों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकके हुड्डा पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक के साथ 14 सितंबर को हुई मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले संगठनों ने रोष जुलूस निकाला। लघु सचिवालय तक हुए इस प्रदर्शन के बाद ने सीटीएम महेश कुमार को महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त अतुल कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने से पहले उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में आरएसएस जैसे गैर राजनीतिक विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमला होना निंदनीय है।

14काे रोहतक में हुआ हमला

उन्होंनेबताया कि 14 सितंबर को रविवार के दिन शाम को रोहतक के हुड्डा सिटी पार्क में शाखा लग रही थी। इसके बाद 5.45 बजे पर कुछ लोग शाखा पर आये ओर कहने लगे कि इस पार्क में भारत भूषण बत्रा कांग्रेस विधायक का कार्यक्रम है, इसलिए 3 सेकंड में पार्क खाली कर दो। स्वयं सेवकों ने कहा कि कार्यक्रम पार्क के दूसरे कोने में है, हमारे से आपको कोई परेशानी नहीं होगी। परन्तु उन कांग्रेसी गुंडों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार खेल रहे छोटे बालकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच जो भी लोग इन्हें बचाने आए उसे भी बुरी तरह से पीटा। इस घटना के बाद संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना में 14 सितम्बर की शाम को ही दर्ज करा दी। परन्तु इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन देने वालों में नीची भांडोर आश्रम के स्वामी श्रद्धानंद, महेश जोशी, कैलाश पाली, सत्यव्रत शास्त्री, सुभाष चंद, रामजीवन, ओमप्रकाश डागर, विक्रम सिंह यादव, शिवकुमार महता, विजय सांगवान, उमेद सिंह यादव, राकेश एडवोकेट प्रमुख थे।

नारनौल . रोहतक में संघ प्रचारक पर हमले के विरोध में नारेबाजी करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य।

नारनौल . राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के सदस्य मांगों को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।