पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईओ को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी से पहले सप्ताह का नोटिस देगी पुलिस

ईओ को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी से पहले सप्ताह का नोटिस देगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निलंबित प्रधान को सुनवाई के लिए करना होगा इंतजार

एकही काम के ठेकेदार को दो बार भुगतान करने के मामले में पुलिस की धीमी गति से काम करने की कार्यशैली का लाभ नगर परिषद के ईओ को आखिरकार मिल ही गया। पहले केस दर्ज करने में देरी और उसके बाद जांच के नाम पर लीपापोती के बीच अदालत की शरण में गए ईओ को पुलिस अब सहज गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। उसे गिरफ्तारी से पहले एक सप्ताह का नोटिस देना होगा। यानि बचाव का पूरा इंतजाम रहेगा।

यहां बताते चलें कि नारनौल नगर परिषद में पिछले कई वर्षों से अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान पार्षद आपसी तालमेल से भ्रष्टाचार को बढावा देते रहे हैं। बिना विकास काम किए ठेकेदारों को भुगतान जैसे मामले भी सामने आए तो एक केस ऐसा भी पकड़ा गया जिसमें एक ठेकेदार को एक काम की एवज में परिषद ने दो बार भुगतान कर दिया, वह भी चेक के माध्यम से। इस मामले में हुई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जांच की। इसकी सत्यता पाए जाने पर इस धोखाधड़ी में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह जाटियान, लेखा लिपिक योगेंद्र कुमार और ठेकेदार अशोक सैनी के नाम सामने आए हैं। शहर पुलिस थाने में 9 सितंबर को प्राथमिकी संख्या 360 के अंतर्गत आरोपियों पर धारा 420, 409, 67,68 ओर 71 के अंतर्गत यह मामला दायर किया गया।

सीएमफ्लाइंग स्क्वायड ने की थी जांच

इसमामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है। एसएचओ को केस दर्ज करने के लिए 5 सितंबर को ही कह दिया गया था। किंतु मामला दर्ज हुआ 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे। मामला सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की जांच के बाद दर्ज किया गया था, लिहाजा केस की और अधिक पड़ताल की गुंजाइश कम ही थी, किंतु पुलिस अधिकारी इसमें भी ठेकेदार कर्मचारी का ठिकाना ही तलाशते रहे। दिलचस्प तथ्य यह है कि केस दर्ज करने के बाद सिटी एसएचओ ईओ ने संयुक्त रूप में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। इसी लापरवाही के चलते केस दर्ज होने के एक सप्ताह बाद दो दिन पहले जिला एवं सत्र न्यायधीश के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। आज सुबह अतिरिक्त सेशन जज नरेश कुमार की अदालत में ईओ को किसी भी गिरफ्तारी से पहले पुलिस द्वारा एस सप्ताह पूर्व सूचना मिलने के आदेश जारी हो गए।

सवासाल बाद दर्ज हुआ केस

ठेकेदारअशोक सैनी ने नगर परिषद के तहत कुछ वार्डों में पिछले साल काम किया