पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएमएमएस की परीक्षा 2 नवंबर को

एनएमएमएस की परीक्षा 2 नवंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग ने एनटीएसई स्तर-1 एनएमएमएस की परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीएसएस सुशील सैनी ने बताया कि एनटीएसई स्तर-1 एनएमएमएस की परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। एनटीएसई की परीक्षा में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं तथा एनएमएमएस परीक्षा में कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र 7 अक्टूबर तक जमा करवाएं।

उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म जिला शिक्षा अधिकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र एससीईआरटी गुडग़ांव की वेबसाइट पर भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एनटीएसई कक्षा 10वीं के आवेदन फार्म सीएल पब्लिक स्कूल, नारनौल तथा एनएमएमएस कक्षा 8वीं के आवेदन सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नसीबपुर में जमा होंगे।