पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ 4 समर्थकों को आने की अनुमति

नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ 4 समर्थकों को आने की अनुमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौलविधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा है कि नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशी के साथ अधिक से अधिक चार समर्थक ही सकते हैं।

शनिवार शाम अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के सदस्यों की बैठक में बोलते हुए कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों को अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करने होंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील की कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलने के लिए सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि वायुयान की अनुमति के लिए उपायुक्त से अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी प्रचार प्रसार कार्य अनुमति के साथ-साथ आचार संहिता के नियमों के तहत करे। आचार संहिता की अनुपालना के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य पर पैनी नजर रखने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। अनुमति प्रदान करने के लिए सचिवालय में सिंगल विंडो काउंटर नंबर दस बनाया गया है।

नारनौल. राजनैतिकप्रतिनिधियों से बातचीत करते एसडीएम।

गाड़ी पर लगा हो अनुमति प्रमाण पत्र

उन्होंनेकहा कि प्रचार-प्रसार में प्रयोग होने वाले वाहनों का अनुमति पत्र गाड़ी के सामने वाले सीसे पर लगाएं। उन्होंने कहा लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार का समय सुबह 6 बजे से सांय 10 बजे तक है। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्याशी डोर टू डोर अभियान करता है और नुक्कड़ जनसभा करता है तो उसकी सूचना देना भी अनिवार्य है। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों के समर्थक उपस्थित थे।

प्रलोभन वाला भाषण दें

उन्होंनेकहा कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक कार्य की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी ऐसा कोई भी भाषण दें जो कि किसी जाति विशेष या प्रलोभन से संबंधित हो। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की चुनावों से संबंधित जनसभा करने के लिए शहर में तीन स्थानों का चयन किया गया है। बड़ी जनसभाओं के लिए पुलिस लाइन स्टेडियम तथा छोटी जनसभा के लिए चितवन वाटिका का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि जनसभा करने वाले प्रत्याशी अपनी पार्टी के होर्डिंग्स बैनर स्वयं ही हटाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने के लिए प्रचार सामग्री इस तरीके से उता