पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा वन मजदूर यूनियन की बैठक

हरियाणा वन मजदूर यूनियन की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकाॅर्ड उच्चाधिकारियों को भेजने की मांग

भास्करन्यूज | नारनौल

हरियाणावन मजदूर यूनियन की जिला इकाई की बैठक रविवार को महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका के सामने प्रधान हरिराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला मजदूरों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर हरिराम ने अपने संबोधन में कहा कि वन मंडल अधिकारी मजदूरों के प्रति तानाशाही एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं। वन मंडल अधिकारी की मनमानी के चलते मजदूरों का सर्विस रिकार्ड उच्चाधिकारियों को भेजे जाने के कारण मजदूर 10 से 15 साल के बाद भी नियमित होने से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि वन मजदूर अधिकारी से बार-बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन वे मजदूरों का रिकार्ड उच्चाधिकारियों को भेजने को तैयार नहीं हैं। इससे वन मजदूरों में वन मंडल अधिकारी के प्रति भारी रोष है।

उन्होंने वन मंडल अधिकारी को चेतावनी दी कि यदि बहुत जल्द वन मजदूरों का रिकार्ड उच्चाधिकारियों को उपलब्ध नहीं करवाया गया तो वे वन मंडल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। हेमराज ने बताया कि वन मजदूरों की मांगों को लेकर राज्य कमेटी के आह्वान पर वन संरक्षक दक्षिण परिमंडल, गुडग़ांव के कार्यालय पर सर्कल वाइज धरना दिया जाएगा। इसलिए नारनौल सर्कल का धरना 23-24 सितंबर को दिया जाएगा।

इस धरने में जिला महेंद्रगढ़ से अधिक से अधिक वन मजदूर भाग लेकर एकजुटता का परिचय दें। इस दो दिवसीय धरने के बाद वन मंडल अधिकारी कार्यालय पर डेरा डाला जाएगा। इसलिए वन मजदूर धरनों के लिए तैयार रहें। बैठक में मंजीत सिंह, कामरेड राधेश्याम, सुल्तान सिंह, जगदीश, हजारीलाल, उदय सिंह, सिंह राज, रामा देवी, संतरा कलावती समेत अनेक वन मजदूर उपस्थित थे।

यह है मुख्य मांगें

वनमजदूर यूनियन के जिला प्रधान हरिराम ने बताया कि वन मजदूरों का रिकार्ड उच्चाधिकारियों को भेज कर उन्हें नियमित करने, वन मजदूरों का हाजिरी रजिस्टर लगाने, पुराने हटाए गए मजदूरों को वापस काम पर लेने, नियमित करने तक उन्हें न्यूनतम मजदूरी 10 हजार रुपए महीना देने, मजदूरों को समय पर जरूरी औजार उपलब्ध करवाना, वन मजदूरों को सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं देने आदि मुख्य मांगें हैं।