- Hindi News
- वृद्ध आश्रम पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
वृद्ध आश्रम पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
वरिष्ठनागरिकों ने रविवार को कडिय़ां वाले हनुमान मंदिर के निकट स्थित चांदना वृद्ध आश्रम में महानंद चांदना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर पुलिस प्रशासन से गत 23 जून को वृद्ध आश्रम पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करवाने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर असंतोष जाहिर कर पुलिस के प्रति अपना रोष जताया।
महानंद चांदना ने बताया कि गत 23 जून को वृद्ध आश्रम में रहे रहे बुजुर्गों पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान आश्रम की देखरेख कर रहे अश्विनी कुमार को भी हमलावरों ने गंभीर चोटें पहुंचाई थी। पीडि़त लोगों ने इसकी शिकायत उसी दिन संबंधित थाने में की थी, लेकिन तीन महीने का लंबा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसे में वह असामाजिक तत्व दोबारा भी बुजुर्गों पर हमला कर सकते हैं।
शरारती तत्वों पर कार्रवाई करे प्रशासन
पुलिसप्रशासन इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई कर शरारती तत्वों पर शिकंजा कसे, अन्यथा वरिष्ठ नागरिक चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। इसी के चलते बुजुर्गों को आश्रम में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बुजुर्गों की सुरक्षा करना भी उनका कर्तव्य बनता है। मंच संचालन महिला सदस्य उर्मिला रानी ने किया। बैठक में दुलीचंद शर्मा, बीके बिरूका, शिव हरिचंद अग्रवाल, बिशन सैनी, राजकुमार गुप्ता, हरिचंद्र पिपलानी, बृज मोहन एडवोकेट, रामबिलास यादव, शिवलाल शर्मा, मालाराम सैनी, अमीलाल पंथ, शिवलाल वर्मा रामकुमार सोनी सोनी समेत अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
नारनेोल. आश्रममें बैठक करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य