- Hindi News
- ब्राह्मणवास नौ में अवैध बजरी खनन, शिकायत
ब्राह्मणवास नौ में अवैध बजरी खनन, शिकायत
गांवब्राह्मणवास नौ में बाबा रामेश्वर दास मंदिर के निकट नदी क्षेत्र में अवैध तौर पर बजरी खनन किया जा रहा है। ग्राम सरपंच सुरेश कुमार, सहीराम शर्मा, महेश कुमार, महेंद्र शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, विश्वनाथ नत्थूराम पंच ने बताया कि राजस्थान के खनन माफिया हरियाणा की सीमा में घुस कर अवैध तौर पर बजरी का खनन कर रहे हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणोंको धमकाने का आरोप : उन्होंनेबताया कि जब ग्रामीण गांव के नदी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए मौके पर जाते हैं तो उन्हें हथियार दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा देते हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बामनवास नौ की नदी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जल्द से जल्द कारगर कदम उठाए जाएं तथा अवैध खनन से ग्राम पंचायत को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अवैध खनन माफियाओं से रिकवरी की जाए।