- Hindi News
- संघीवाड़ा में दादू वाणी ज्ञान सप्ताह 14 से
संघीवाड़ा में दादू वाणी ज्ञान सप्ताह 14 से
नारनौल|श्री दादूदयाल ट्रस्ट सभा की ओर से 14 से 20 दिसंबर तक मोहल्ला संघीवाड़ा में श्रीमद् दादूवाणी ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपराह्न तीन घंटे तक कथा का भी आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान सुधीर दादू ने बताया कि संत शिरोमणि एवं व्याकरण साहित्य के पूर्व प्राचार्य बजरंगदास महाराज प्रवचन कर श्रद्धालुओं को कृतार्थ करेंगे।