पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 से

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|खेल एवंयुवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत 12 13 दिसंबर को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में अंडर-16 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर फुटबाल, हाकी, कुश्ती, जूडो तथा बॉॅक्सिंग आदि खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इन पांचों खेलों में खिलाड़ी सीधा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। जिला खेल अधिकारी एसके झा ने बताया कि 12 दिसंबर को लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता होगी, जबकि 13 दिसंबर को लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता होगी।