- Hindi News
- मोहल्ला चांदूवाड़ा में रामचरित मानस का किया पाठ
मोहल्ला चांदूवाड़ा में रामचरित मानस का किया पाठ
रामचरित्रप्रचार मंडल की ओर से मोहल्ला चादुवाड़ा में रामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। यह पाठ शनिवार रात 7 बजे से रविवार रात 10 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान ओम प्रकाश मित्तल ने की। रंगबिरंगी रोशनी विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम का दरबार सजाया गया।
शनिवार रात 7 बजे पंडित सत नारायण शर्मा ने मुख्य यजमान केशव संघी, शिवकुमार एडवोकेट परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पूजा करवाकर भगवान राम की ज्योत प्रज्ज्वलित की। भगत सियाराम पंसारी ने हनुमत जाओ दरबार में राम कथा होवे, नरेंद्र शर्मा ने मंगल भवन अमंगल हारी, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमित छक्कड़ ने कैन्हया ले चल परली पार, कमल मित्तल ने बजरंग बाला जपूं तेरी माला, खेमचंद सोनी ने हरे रामा हरे रामा राम-राम हरे-हरे, राम भक्त गर्ग ने राम गुण गाया नहीं आखिर किया तो क्या किया, नरेश जैन ने रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम, गोपाल संघी ने तेरी कोड़ी लगे ना छटां मुंह से बोल राम-राम, सुखदेव संघी ने यशोमती मैया से बोले नंद लाला राधा गौरी मैं क्यों काला, रूपनारायण गर्ग ने जरासी बात सुनकर हनुमत ने सीना चीर दिखाया, भजन सुनाकर कार्यक्रम में समा बांधा। कार्ति शर्मा, महेश मित्तल , बद्री प्रसाद बंसल, वेदप्रकाश पंसारी, सुभाष कौक्चा, मदन लाल सोनी, श्याम सुंदर, सुरेश बंसल महिलाएं आदि सभी ने राम की महिमा का गान किया। देर रात आरती करवाकर प्रसाद वितरण किया।
नारनौल. मोहल्लाचान्दुवाड़ा में रामचरितमानस का अखंड पाठ करते श्रद्धालु