- Hindi News
- एसडीएम ने किया बाछौद स्कूल का औचक निरीक्षण
एसडीएम ने किया बाछौद स्कूल का औचक निरीक्षण
नारनौल | एसडीएममहेश कुमार ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय को पूरा स्टाफ मौजूद था। एसडीएम सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचे जहां पर सबसे पहले उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने स्टाफ को मौके पर ही बुलाकर चैक किया। विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था। इसके बाद उन्होंने स्कूल के कमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमरों में साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान देने का कहा। उन्होंने स्कूल में बने बाथरूम का भी निरीक्षण किया। इस पर उन्होंने सही ढंग से सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर भी उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक किया वस्कूल के प्रांगण की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया।