पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन्हें मुन्ने ने नृत्य से मन मोहा

नन्हें मुन्ने ने नृत्य से मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | नन्हें-मुन्नेबच्चों में नृत्य संगीत की विधा को विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को सीएल पब्लिक स्कूल, नारनौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉक्टर अमित गुप्ता प्राचार्य भारत भूषण यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नर्सरी के बच्चों ने दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा तथा चक धूम-धूम गीतों पर नृत्य कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कक्षा एलकेजी यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने बेबी डोल मैं सोने दी, तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो बोल पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रथम द्वितीय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने पैरों में बंधन है, रंगीलो म्हारा ढोलना, मधुबन में जो कान्हा किसी गोपी से मिले आदि गीतों पर नृत्य कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्राचार्य भारत भूषण यादव ने प्रतिभागी बच्चों की प्रशंसा की तथा बच्चों को तैयार करवाने वाली अध्यापिकाओं की सराहना की। इस अवसर पर उप प्राचार्य रविन्द्र यादव, होशियार सिंह डीपीई, रामपाल, होशियार सिंह शास्त्री, धीरज वर्मा, सुरेंद्र कुमार, शैफाली बतरा, रेणु यादव, रीटा शर्मा, राजबाला, मंजू सैनी रेखा शर्मा उपस्थित था।