पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोच निखारेंगे टैलेंट, 22 दिन नियमित अभ्यास

कोच निखारेंगे टैलेंट, 22 दिन नियमित अभ्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| नारनौलरेवाड़ी

अबखिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में खानापूर्ति नहीं चलेगी। हर जिला में खेलों के लिए अलग-अलग विंग तैयार की जाएगी। खिलाड़ियों को नियमित रूप से कोच द्वारा ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्पैट (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल अप्टीट्यूड टेस्ट) से स्पीड (स्पोर्ट्स एंड फिजीकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) हुई खिलाड़ियों का टैलेंट निखारने की इस योजना के तहत खिलाड़ी को महीने में 22 दिन प्रशिक्षक के पास नियमित अभ्यास करना होगा। इसके बाद ही खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप की राशि मिल सकेगी। वहीं स्कॉलरशिप की राशि में भी इस बार इजाफा किया गया है। स्पीड का द्वितीय चरण 9 फरवरी से शुरू हो रहा है।

प्रशिक्षकही लेंगे खिलाड़ियों की हाजिरी

स्पीडमें टेस्ट पास करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विंग तैयार किए जाएंगे। ये विंग हर खेल के लिए अलग-अलग तैयार होंगे। जैसे फुटबॉल, वालीबॉल, एथलेटिक्स या फिर अन्य खेल के खिलाड़ियों का 15 से 20 या अधिक का समूह तैयार कर लिया जाएगा। विंग तैयार होने के बाद नियमित रूप से खिलाड़ियों को विभाग के कोच द्वारा ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां तक कि खिलाड़ी की रोज की हाजिरी तक भी कोच द्वारा लगाई जाएगी। खिलाड़ियों को महीने में कम से कम 22 दिन प्रशिक्षण पर पहुंचना है। प्रशिक्षण द्वारा हाजिरी का नियम इस बार ही लागू किया गया है। गत वर्ष तक इस योजना में स्कॉलरशिप के लिए चयनित खिलाड़ी की हाजिरी उस स्कूल के पीटीआई द्वारा ही लगाई जाती थी तथा प्राचार्य के माध्यम से हाजिरी विभाग को भेज दी जाती थी। इससे खिलाड़ी को सालभर स्कॉलरशिप तो मिलती रहती थी, मगर उसने इस दौरान खेल का अभ्यास किया या नहीं, इसकी तरफ बहुत कम ध्यान दिया जाता था। जारी नियम के अनुसार यदि खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास पर नहीं पहुंचता ताे वह इस योजना से बाहर हो जाएगा तथा उसकी स्कॉलरशिप भी रोक दी जाएगी।

तीसराचरण 25 से

शारीरिकदक्षता एवं विकास कार्यक्रम दूसरा चरण आज शुरू होगा। खिलाड़ियों का अब ब्लाक स्तर पर टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण 25 फरवरी से होगा। जिसमें जिला स्तर पर ट्रायल लिया जाएगा। स्पीड को लेकर खेल नर्सरी में भी बदलाव किया गया है।

ये 6 टेस्ट करने होंगे पास

खिलाड़ियोंको द्वितीय चरण में 6 टेस्ट पास करने होंगे। इसमें 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फॉरवर्ड बैंड एंड रिच तथा 800 मीटर दौड़ शामिल है। वहीं थर्ड राउंड में एक टेस्ट और बढ़ा दिया जाएगा।

अब 2500 3 हजार

होगी राशि

स्पीडमें दो वर्गों में खिलाड़ी भाग लेते हैं। इनमें 8 से 14 तथा दूसरा वर्ग 15 से 19 आयुवर्ग होता है। दोनों ही वर्गों के खिलाड़ियों के लिए इस बार स्कॉलरशिप राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले वर्ग की 1500 से बढ़ाकर 2500 तथा दूसरे में 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपए स्कॉलरशिप राशि कर दी गई है।

स्पीड के बाद नियमित अभ्यास के लिए कोच किए जाएंगे हायर

स्पीडयोजना के बाद उनके नियमित अभ्यास के लिए विभाग द्वारा जरूरत के हिसाब से कोच भी हायर किए जाने की तैयारी है। बता दें कि विभाग के कोच निर्धारित संख्या में ही है। इसलिए खिलाड़ियों को अधिक से मौका मिले, इसके लिए अतिरिक्त कोच हायर कर लगाए जाएंगे। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए जिला के सभी ब्लॉक के गांवों या कस्बों में राजीव गांधी खेल परिसर बनाए गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम है।

बाहर से बुलाए कोच : डीएसओ

^द्वितीयचरण के लिए दूसरे जिलों से प्रशिक्षकों की टीम बुलाई गई है। प्रशिक्षक खिलाड़ियों की प्रतिभा का अवलोकन करेंगे। स्पीड योजना खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने वाली स्कीम है। इसमें देखा जाता है कि उसमें खिलाडी बनने की क्षमता है या नहीं। इसके बाद स्कॉलरशिप खेलों में रुझान बढ़ाने तथा उसे तैयारी का अवसर मुहैया कराने के लिए दी जाती है। -एसकेझा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, नारनौल।

स्पीड का दूसरा चरण 9 फरवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में शुरू होगा। इसके लिए खेल विभाग की ओर से ग्राउंड स्तर से लेकर कागजी कार्रवाई तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला खेल अधिकारी एसके झा ने बताया कि स्पीड के दूसरे चरण में 10 हजार खिलाड़ी मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 9 फरवरी को 30 मीटर फ्लाइंग रेस, स्टैंडिंग बरोड जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फारवर्ड बैंड एंड रिच, मेडिसन बाल पुट 800 मीटर दौड़ आदि इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

नारनौल . नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में स्पीड की तैयारी में जुटे कर्मचारी और अधिकारी