सनातन धर्म सभा के चुनाव 22 को
नारनौल|श्री सनातनधर्म सभा एएसडी एज्यूकेशन बोर्ड, नारनौल की प्रबंध समिति के 22 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के दिन रविवार को 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी सीएल गुप्ता ने बताया कि श्री सनातन धर्म सभा एएसडी एज्यूकेशन बोर्ड, नारनौल की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए कुल 52 लोगों ने नामांकन किया था। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदान के लिए 44 वार्ड बनाए गए हैं।