मानक चौक मंदिर में भजन संध्या आज
नारनौल|मां भगवतीएवं पोलावाला हनुमान जी का वार्षिक भजन संध्या महोत्सव 9 फरवरी को मोहल्ला मानक चौक स्थित मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। डाॅ. जगदीशचंद्र सुशील कुमार संघी मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएल शर्मा करेंगे। योगी अरमान, हवा सिंह हमराही, कुक्की राजस्थानी, भारत खुराना, संजय वर्मा, प्रवीण छाबड़ा, नवीन वशिष्ठ, डाॅ. भीम बेबी लक्की अग्रवाल महिमा का गुणगान करेंगे।