- Hindi News
- एसडीएम का आश्सवान, आज खत्म हो सकती है ऑटो हड़ताल
एसडीएम का आश्सवान, आज खत्म हो सकती है ऑटो हड़ताल
एसडीएम का आश्सवान, आज खत्म हो सकती है ऑटो हड़ताल
महेंद्रगढ़|प्रशासन द्वाराकिराया कम किए जाने के विरोध में ऑटो चालकों की रविवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान ऑटो चालक बस स्टैंड परिसर में ही अपने-अपने ऑटो खड़े कर धरने पर बैठे रहे।
रविवार को ऑटो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तस्वीर सिंह टांक ने महेंद्रगढ़ पहुंचकर ऑटो चालकों की मांगों को जायज ठहराया। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर महेंद्रगढ़ के एसडीएम उमेद सिंह मोहन से बात की। जिस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि सोमवार को आरटीओ तहसीलदार के साथ उनकी बैठक करवा कर जो भी समस्या है उसका समाधान कर दिया जाएगा। रविवार को अवकाश होने के कारण मीटिंग नहीं हो सकी। रविवार को पटोदी के ऑटो यूनियन के प्रधान अजीत सिंह तंवर नारनौल से सुभाषचंद्र ने महेंद्रगढ़ ऑटो यूनियन का समर्थन किया।