पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घणे दिना रूठा बैठा आवण का के लेगा...

घणे दिना रूठा बैठा आवण का के लेगा...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीश्याम महायज्ञ समिति का नि:शुल्क साप्ताहिक संर्कीतन शनिवार रात प्रधान श्री दौलतराम गर्ग की अध्यक्षता में सिंघाणा रोड़, गौशाला के पास आयोजित किया गया। जिसके यजमान रमेश सैनी उनकी धर्मप|ी सुनीता देवी थे।

इस अवसर पर आचार्य क्रांति निर्मल ने पूजन करवाया तथा मा. विक्रम ने गणेश वन्दना से संकीर्तन का शुभारम्भ किया ‘‘मैं निर्धन लाचार बालाजी कैसे तुम्हे मनाऊं रे, खुला लाटरी मेरी भी, तेरे दर पर आऊ रे, यहां पर समा बान्धते हुए मास्टर शिवा ने ‘घणे दिना रूठा बैठा आवण का के लेगा’ ‘जीवन संवाद देता है, पर सांवरा इन्तहान लेता है’, खेमचन्द शर्मा ने किस्मत का मारा हूं सांवरे प्यार की थोड़ी सी झलक दिखा मेरे श्याम, विरेन्द्र गर्ग ने नैनन में श्याम श्मायगों, मोहे प्रेम को रोग लगायगों आज हमारे घर कीर्तन है, जाओ सब तैयारी है भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।

मुझेऐसी सजा दो, श्याम प्यारे की दूलहन बना दो... : सज्जनशर्मा ने ‘‘हमने अपना नियम निभाया खाटू आने-जाने का, श्याम तेरा क्या फर्ज नहीं भक्तों के घर आने का श्याम को याद ना आए, मेरे बाबा को याद ना, हमें तो खाटू जाना जी, बुलावा आये या ना आये, क्रांति निर्मल ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे एवं आओ मेरी संखियों मुझे मेंहदी लगादो, मेंहदी लगादो मुझे ऐसी सजा दो, मुझे श्याम प्यारे की दूलहन बना दो’’ भजन सुनाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर किया। श्याम बाबा का खजाना लूटा, आरती प्रसाद वितरण करके बाबा का संकीर्तन का समापन हुआ। इस संर्कीतन में समिति के उपप्रधान सुरेन्द्र सैनी, पप्पी छक्कड़, प्रमोद गर्ग, रोहताश, संजय, राजू, ठाकुर, सुमन, सविता, अजय, रोहित, रेखा, राहुल यादव सकड़ों की संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

नारनौल . जागरणमें भजन की प्रस्तुती देता कलाकार