- Hindi News
- ब्रह्मकुमारी ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगा दी सृष्टि की जानकारी
ब्रह्मकुमारी ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगा दी सृष्टि की जानकारी
नारनौल| प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नारनौल के तत्वावधान में रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगा कर लोगों को सृष्टि के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर र|ा दीदी ने कहा कि आज मनुष्य का रुझान लगातार बुराइयों की ओर बढ़ता जा रहा है। समाज बुराइयों का हब बन चुका है। समाज से इन बुराइयों को मिटाने के लिए आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता है। इसीलिए आज ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नारनौल की ओर से एक प्रदर्शनी लगा कर जन-जन तक आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार किया जा रहा है। इस अवसर पर कमल बहन, मनोहरलाल, रामनिवास डा.सुबेसिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।