पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील कुक अौर स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने किया मांगों पर मंथन

मिड-डे मील कुक अौर स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने किया मांगों पर मंथन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डेमील कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक रविवार को महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका, नारनौल में प्रधान ऊषा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित मिड-डे मील कुक स्वयं सहायता समूह की मांगों पर गहनता से चर्चा कर सरकार प्रशासन से उनकी जायज मांगों को अविलंब लागू करवाने का आग्रह किया। साथ ही सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 26 फरवरी को होने वाले जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया।

मेहनतानामहंगाई में के बराबर

इसमौके पर उपस्थित मिड-ड़े मील कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऊषा देवी ने कहा कि मिड-डे मील कुक स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता रोजाना 6-8 घंटे कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें मेहनतान के नाम पर मात्र 2500 महीना वेतन दिया जा रहा है। जो आज की महंगाई में ना के बराबर है। इतना ही नहीं, 2500 रुपए का वेतन भी उन्हें एक मुश्त समय पर नहीं मिलता है। शीतकालीन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान उन्हें कोई वेतन नहीं दिया जाता है। इस कार्य में लगी स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं को कोई वेतन नहीं दिया जाता है। ऐसा कर सरकार मिड-डे मील कार्यकर्ताओं स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं के साथ सरासर अन्याय कर रही है। बैठक को आल इंडिया यूटीयूसी के जिला सचिव कामरेड सुभाषचंद हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य महासचिव मास्टर सुबेसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर धनपति, मनीषा, बिमला, सुविधा, शीला, मीरा, सुनीता, संतोष, सविता, फूलवती, लीलावती, चिडिय़ा, रामकला, कश्मीरा, पूनम, सुनीता, मनभरी, फूला, बनारसी, लीला, कौशल्या, माया, लक्ष्मी, असरफी बंती देवी समेत सैकड़ों मिड-डे मील कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

नारनौल. मिड-डेमील कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते कामरेड सुभाष चन्द।